अमरोहा, दिसम्बर 5 -- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर के परखच्चे उड़ गए। स्टेयरिंग की व्हील टूट गई। अगली दोनों सीटें पिछली सीट से जाकर चिपक गईं। डीसीएम के पिछले हिस्से से टकराते हुए कार की छत चकनाचूर होकर हवा में उड़ गई। उसका शेड लेवल बोनट पर जा सिमटा। इस भयावह खूनी मंजर को देखने वाले लोगों के दिल कांप उठे। हादसे में चारों मेडिकल छात्रों के शरीर भी बुरी तरह क्षत विक्षत हुए। जिन्हें कार से निकालने वाले लोगों को सर्द मौसम में भी पसीना आ गया। रजबपुर में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे जब यह हादसा हुआ उस वक्त मुरादाबाद के करूला निवासी फैजान अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे थे। उनके मुताबिक गजरौला से एक्सीडेंट प्वाइंट तक वह इसी स्विफ्ट डिजायर के पीछे-पीछे चल रहे थे। जिसकी रफ्तार कभी कम तो कभी अचानक बहुत ज्य...