नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- IIT Campus Placement : प्लेसमेंट सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहे आईआईटी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जॉब ऑफर देकर नौकरी देने से मुकरने वाली 22 कंपनियों को आईआईटी संस्थानों ने अगले दो कैंपस प्लेसमेंट सीजन के लिए बैन कर दिया है। इन कंपनियों ने पिछले एकेडमिक वर्ष में स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर कैंसल कर दिए थे। कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए इन 22 कंपनियों के साथ कोई नाता अब नहीं रहेगा। ये कंपनियां 2026 में ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर को पूरा करने में नाकाम रहीं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब तमाम आईआईटी संस्थान एक और प्लेसमेंट सत्र के शुरू होने की तैयारी कर रहे हैं। इस समय टेक्नोलॉजी कंपनियां सावधानी से हायरिंग कर रही हैं और एंट्री-लेवल रिक्रूटमेंट अभी भी अनिश्चित है।22 कंपनियों के साथ तोड़ा गया न...