शाहजहांपुर, मई 6 -- शाहजहांपुर। जिले में 150 से अधिक पुराने बिजली मीटर खराब हो चुके हैं, लेकिन इनके स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगवाने को लेकर उपभोक्ताओं में हिचक और नाराजगी बनी हुई है। इसके चलते शिकायतों के बावजूद मीटर बदले नहीं जा पा रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार, खराब मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, लेकिन कई उपभोक्ता इन्हें लगवाने से बच रहे हैं। कुछ लोगों को बिलिंग को लेकर आशंकाएं हैं, जबकि कुछ तकनीकी कारणों और गलतफहमियों के चलते विरोध कर रहे हैं। स्थिति यह है कि मीटर खराब होने के बावजूद सही रीडिंग नहीं मिल पा रही, जिससे उपभोक्ताओं और विभाग दोनों को नुकसान हो रहा है। कई मामलों में औसत बिलिंग करनी पड़ रही है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.