मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 150 से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। आधा दर्जन परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान बीमार पड़ गए। नीतीश्वर कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज समेत अन्य केन्द्रों पर देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसको लेकर अभिभावक आक्रोशित हो उठे। कई केन्द्रों पर सुरक्षाकर्मियों से भी परीक्षार्थी उलझ पड़े। पहली पाली में मैथ की परीक्षा में कई केन्द्रों पर छात्रों की तबियत बिगड़ती रही। कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना दी गई। कुढ़नी स्थित केन्द्र पर छात्र की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शहर के कई केन्द्र से कंट्रोल रूम को पहले सूचना दी गई कि परीक्षार्थी की तबियत बिगड़ गई है मगर जब अस्पताल भेजने को कहा गया तो परीक्षार्थियों ने मना कर दिया। ऐस...