लातेहार, मार्च 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रज्वलित बिहार संस्था द्वारा 150 से अधिक आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन देने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में संचालित किया गया, ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आमजन की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। संस्था के सचिव आर.आर. मेहता के नेतृत्व में कुल नौ सदस्यीय टीम ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम में कांति केरकेट्टा,वीरेन्द्र महतो (वैक्सीनेटर), विजय सिंह, विनोद उरांव, आशीर मेहता, बंधन उरांव (कैचर), उमंग मेहता, अनुज चौबे एवं प्रभु भगत समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 150 से अधिक आवारा कुत्तों को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया। अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.