150 सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पकड़े गए चोरी के आरोपी
लखनऊ, जून 11 -- सीआरपीएफ कैंप के सामने से सराफ मनोज कुमार की दुकान से एक जून को हुई चोरी के मामले में बिजनौर पुलिस ने किसान पथ स्थित नटकुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से तीन चोरों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 150 सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से प्रियांशु उर्फ दीपांशु (20), अमन (22) और निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता (23) को पकड़ा गया। उनके पास से पांच लाख रुपये के जेवरात भी बरामद हुए हैं। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं। बिजनौर स्थित कमलापुर निवासी मनोज कुमार की बिजनौर बंथरा रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान से एक जून को शटर तोड़कर 10 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। यह भी पढ़ें- शिकंजा: बसों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.