150 साल बाद भारत में दिखा ये दुर्लभ सांप! कच्छ में रेंगता मिला.जानिए क्यों खास है एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- गुजरात के कच्छ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। करीब 150 साल से नजरों से ओझल एक दुर्लभ सांप, भारत में फिर से दिखाई दिया है। 150 साल बाद फिर से दिखे इस दुर्लभ सांप का नाम एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक है। खास बात यह है कि इस सांप का भारत में आखिरी रिकॉर्ड 1872 का बताया जाता है। यानी करीब डेढ़ सदी बाद इसका फिर से दिखना किसा चमत्कार की तरह माना जा रहा है।पेट्रोलिंग पर दिखा ये दुर्लभ सांप बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में कच्छ के काला डूंगर इलाके में पेट्रोलिंग से लौट रहे एक युवा वन अधिकारी को सड़क पर एक अनजान सांप दिखाई दिया। काला डूंगर भुज के पास कच्छ के पहाड़ी और सूखे इलाके की सबसे ऊंची जगहों में से एक है। शाम के समय अंधेरा होने लगा था, तभी अधिकारी ने अपनी गाड़ी के सामने सड़क पर एक अलग तरह के सांप को रेंगते देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.