150 सवारियां लेकर दौड़ रही बस सीज, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। बरेली मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस में करीब 150 सवारियां बैठाकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। बस को सीज कर अजीजगंज चौकी में खड़ा कराया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल तीन रोडवेज बसों की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य तक भेजा गया। वहीं खुटार क्षेत्र में एक ओवरलोड खनन वाहन और एक ओवरलोड ट्रक को भी सीज किया गया। इसके अलावा चार अन्य वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चले अभियान में वाहन चालकों को ओवरलोडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.