रिषिकेष, मार्च 18 -- नगर पालिका परिषद डोईवाला में 'प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत' के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता कार्य के दौरान संक्रमण से बचने के उपाए बताए गए। 150 सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण बांटे गए। बुधवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार में जागरूकता एवं पीपीई किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने 150 सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लव्स और मास्क, ​बूट्स, ​रिफ्लेक्टर जैकेट आदि वितरित किए। नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सफाई कर्मी समाज की रीढ़ हैं। शहर को स्वच्छ रखने वाले इन 'स्वच्छता दूतों' के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ईओ एमएल शाह ने सफाई कर्मियों को पीपीई किट के नियमित उपयोग...