कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज। शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम सामूहिक गायन महोत्सव कार्यक्रम नमामि भारतम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे आयोजित हुआ। प्रबंधक विवेकानंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचना वर्ष के १५० वर्ष पूर्ण हुए। एक स्वर और एक लय में भारत की भावना को जागृत करना व राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक योगदान को याद करना है। आचार्य प्रभात ने बताया कि युवा पीढ़ी को वंदेमातरम के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान और राष्ट्रीय महत्व से जोडऩा है। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर में हुआ वंदे मातरम का सामूहिक गायन इस मौके पर आचार्य ब्रजकिशोर त्रिपाठी, श्...