150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना को नमन, एक स्वर में गूंजा 'वंदे मातरम्'
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- कादीपुर, संवाददाता । वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती के राष्ट्रव्यापी अभियान 'नमामि भारतम्' के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर और सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम् गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों, आचार्यों और विद्यालय परिवार ने एक स्वर में राष्ट्रगान-सदृश भावनात्मक एकजुटता के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान और समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गूंजा 'वंदे मातरम्', छात्रों ने सामूहिक गायन में लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.