150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया
बागेश्वर, अगस्त 18 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। केडी पांडे रामलीला मैदान में ओजेल फाउंडेशन दिल्ली की ओर से निःशुल्क श्रवण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जनता के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन फाउंडेशन के चिकित्सकों ने 150 मरीजों के कानों का परीक्षण किया। उन्हें दवा व आवश्यक उपकरण वितरित किए। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी जन सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर स्वस्थ समाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने ओजेल फाउंडेशन की पूरी टीम, सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों की सराहना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.