समस्तीपुर, अगस्त 26 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंगा घाट किनारे आंगनबाड़ी केंद्र के निकट से पुलिस ने 150 लीटर देशी चुलाई बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में देशी चुलाई शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रसलपुर गंगा घाट पर छापेमारी की। इस दौरान कारोबारी पुलिस को आते देख बोरे को सडक किनारे पटक कर भाग निकला। बोरे की तलाशी ली गयी तो उसमें देशी चुलाई शराब था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जब्त देशी चुलाई शराब मालिक की पहचान पटना जिला के सलिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी सत्यानंद राय उर्फ मामू एवं विकास कुमार के रूप में की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...