आगरा, मार्च 9 -- आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें करीब 150 महिला अधिवक्ताओं को आगरा बार की संयुक्त सचिव साहित्य एवं क्रीड़ा अजरा राइन समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने आगरा बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की सहभगिता पर जोर दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिला अधिवक्ता आगरा बार की सदस्य बनें। संचालन संयुक्त सचिव सामान्य देवेंद्र सिंह धाकरे ने किया। अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आगरा बार के सचिव विनोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर सिंह राजपूत, महेंद्र कुमार गोयल, डॉ. अजीत कुमार सिंह, आनंद शर्मा, जयवीर सिंह, आभारानी अग्रवाल, मधु शर्मा, सुनीता सिंह, नेहा गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.