150 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, मई 26 -- सरायगढ़ से सुशील कुमार की रिपोर्ट भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार को भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड आठ में एक मोटरसाइकिल पर बोरी में लदी 150 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़िया गांव के वार्ड आठ में एक शराब तस्कर की घेराबंदी की थी। लेकिन शराब तस्कर बाइक पर प्लास्टिक बोरी में लदी 150 बोतल देसी नेपाली शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने होंडा मोटरसाइकिल बीआर 50 जे 5212 सहित 150 बोतल शराब को जब्त कर थाना लाया। वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत मोटरसाइकिल मालिक के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 140/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.