कानपुर, मई 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय एनआरपी दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों को नवजात शिशुओं के पुनर्जीवन का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य उद्देश्य नवजात मृत्यु दर में कमी लाना व जन्म के तुरंत बाद होने वाली आपात स्थितियों में स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता को बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नवजात शिशुओं की प्रारंभिक देखभाल, श्वास संबंधी सहायता, बैग एवं मास्क वेंटिलेशन के बारे में जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गौतम ने बताया कि समय पर एवं सही तरीके से दिया गया प्रशिक्षण शिशुओं के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- तकनीक से गर्भाशय बचाने के बताए तरीके उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक...