दरभंगा, मार्च 17 -- बिरौल। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग तत्वावधान में भवानीपुर पंचायत के कमलपुर विद्यालय परिसर में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता. डॉ शालू कुमारी पाठक ने की। इस दौरान डॉ. पाठक ने बताया कि पशुओं में बांझपन की समस्या के समाधान की जानकारी नहीं रहने से पशुपालकों को निराश होकर दुधारू पशुओं को औने-पौने दाम में बेचना पड़ता है। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पशुपालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता नियमित देखभाल एवं समय पर टीकाकरण करना आवश्यक है। शिविर के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. शालू कुमारी पाठक, डॉ. प्रशांत कुमार तथा डॉ. नंद किशोर ने लगभग सौ से अधिक पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किए। कार्यक्रम में कर्मचारी अशोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.