सिमडेगा, मार्च 15 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा संचालित इंडिया रूरल अपलिफ्टमेंट इनिशिएटिव के तहत मेरोमडेगा एवं टुकुपानी पंचायत में 150 परिवारों के बीच पोषण हेतु सूखा राशन का वितरण किया गया। यह राशन विशेष रूप से आंगनवाड़ी जाने वाले बच्चों, धात्री एवं गर्भवती माताओं वाले परिवारों को प्रदान किया गया, ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके और वे कुपोषण से बच सकें। पोषण युक्त आहार बच्चों के स्वस्थ एवं मजबूत शरीर के साथ-साथ उनके मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। संस्था का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर उन्हें स्वस्थ और सशक्त बनाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा सिमडेगा जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...