नई दिल्ली, जून 5 -- JSW MG मोटर इंडिया ने ग्लॉस्टर SUV को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने मैजेस्टर को लॉन्च के साथ इस बात का भरोसा जताया था कि वो ग्लॉस्टर की बिक्री भी जारी रखेगी, लेकिन अब कंपनी ने इस 7-सीटर SUV को वेबसाइट से हटा दिया है। खात बात ये है कि जब आप ग्लॉस्टर के लिए वेबसाइट पर जाते हैं तो इसमें मैजेस्टर का पेज ओपन हो रहा है। यानी मैजेस्टर ने ग्लॉस्टर को रिप्लेस कर दिया। इससे इस बात का संकेत भी मिलता है कि ग्लॉस्टर अब भारत में हमेशा के लिए बंद हो गई है। बता दें कि इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख से 42.49 लाख रुपए तक हैं। बता दें कि पिछले 5 महीने (150 दिन) से इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। ये पहली बार नहीं है जब MG इंडिया अपनी बात पर कायम नहीं रही। इससे पहले विंडसर लॉन्च करते समय कंपनी कुछ ऐसा ऑफर कर रही थी जिस पर यकीन क...