मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत की दिशा में शनिवार को समाजसेवी संस्थाओं ने एकजुटता दिखाई। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम कुमार गौरव ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार सिर्फ दवा से संभव नहीं है, इसके लिए संतुलित पोषण और मानसिक संबल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक यह बीमारी जड़ से खत्म नहीं होगी। कार्यक्रम में उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, आईसीएआई मुजफ्फरपुर शाखा और मां जानकी सेवा भारती ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: टीबी मरीजो...