सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पारस हेल्थ केयर, रांची प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर कुमार यशवंत के अनुरोध पर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न थाना, ओपी में पदस्थापित करीब 150 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। बताया गया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी सुनिश्चित करना था। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास...