बोकारो, दिसम्बर 1 -- चास प्रतिनिधि। चास के गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में रविवार को एशियन मार्शल आर्ट फेडरेशन व स्पॉर्टस कैंपों फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार सह कराटे प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 से अधिक छात्र - छात्राओं को पीला बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक योग्यता के अनुसार बेल्ट और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय विजेता सिहान राजेश महतो ने पंच, काता, आत्मरक्षा तथा मार्शल आर्ट पर प्रकाश डाला। अवसर पर स्कूल के निदेशक सुबोध दत्ता, डीएवी कोरिया के निदेशक मनोज कुमार दत्ता ने आयोजन की सराहना किया। कहा कि वर्तमान परिस्थिति और समय में मार्शल आर्ट सिखना चाहिए। इससे शारीरिक मानसिक विकास के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन तथा आत्मरक्षा की क्षमता का विकास होता है। अवसर पर मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक सहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.