रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पुलिस ने एक युवक को 150 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे दबोच लिया गया। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में पुलिस टीम सोमवार रात गश्त कर रही थी। इस दौरान करीब 10:40 बजे एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर अचानक वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काली पन्नी में 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र भीकम लाल मौर्या निवासी ग्राम कैमुआ, थाना-भमौरा, जिला बरेली बताया। यह भी पढ़ें- गोरौल में आठ लाख की स्मैक और गांजा बरामद उसने बताया कि वह स्मैक को छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...