बरेली, मार्च 28 -- 150 ग्राम सोने के जेवर लेकर कारीगर परिवार समेत फरार, घर में लगा मिला ताला बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस को दिए गए 150 ग्राम सोने के जेवरात लेकर कारीगर फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर में रहने वाले सर्राफ अमित कुमार रस्तोगी उर्फ रानू ने जेवर बनाने के लिए 150 ग्राम सोना 27 फरवरी को खन्नू मोहल्ला में पंजाबी महल निवासी सोनू रस्तोगी को दिया था। दस मार्च को बड़ी बमनपुरी निवासी अंकुर रस्तोगी उनके यहां से ये जेवर पॉलिश के लिए लेकर गया था। अगले दिन जब उन्होंने सोनू से अपने जेवर मांगे तो उन्होंने अगले दिन अंकुर रस्तोगी के घर से लेने की बात कही। वह अंकुर रस्तोगी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। सुबह छह बजे ही छोड़ गए घर जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.