150 ग्रामीण महिला उद्यमियों को दस लाख तक का ऋण
धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय में ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त, टिकाऊ एवं बाजारोन्मुख व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) व आईआईएम-सीआईपी कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुल 150 उद्यमियों का चयन किया जाएगा। उन्हें 10 लाख तक का अनुदान अथवा ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ में आईआईएम कोलकाता इनोवेशन पार्क व्यक्तिगत मार्गदर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण देगा। जिला परिषद की शारदा सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह व उप विकास आयुक्त सन्नी राज की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आईआईएम-सीआईपी कोलकाता की टीम, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदीप्तो बनर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.