फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- कंपिल, संवाददाता। तेज हवा और हल्की बारिश के चलते 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न आने से ग्रामीण गर्मी और अंधेरे में परेशान रहे। शुक्रवार सुबह फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल से कंपिल, भटासा न्यू, भटासा ओल्ड, पितौरा सहित चार फीडरो से क्षेत्र के गांव मे आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- रात में गुल हुई बिजली दोपहर बाद हुई सुचारुबिजली आपूर्ति ठप गुरुवार शाम करीब 7 बजे तेज हवा क़े साथ हुई हल्की बारिश से लाइन पर पेडो की टहनिया गिरने से कई जगह फाल्ट हो गये। उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गयीं। गांव मझोला, इजोर, रानीपुर गौर, ललई, बिराहिमपुर जागीर, दारापुर, अहियापुर, पदम्नगला, आजमपुर, त्यौरखास, बरखेड़ा, मोहद्दीनपुर सहित करीब 15...