गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल परिसर में सीडीओ कुमार सौरभ ने रोगियों को पोटली सौंपी। पीएसआई इंडिया की ओर से 100 और रेड क्रॉस सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने 50 पोषण पोटली उपलब्ध कराईं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और पूरी अवधि तक उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह चौहान, दीपाली गुप्ता, संजय यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...