सोनभद्र, मार्च 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार की रात अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 150 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 22.50 लाख रुपये आंकी गई है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। शनिवार को रात्रि लगभग 8:55 बजे राबर्टसगंज के लोढ़ी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े आयशर गुड्स कैरियर ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.