150 अवैध बिजली के कनेक्शन काटे, हड़कंप
हरदोई, अप्रैल 18 -- शाहाबाद। शाहाबाद नगर के कांशीराम कॉलोनी और मीरा बस्ती में शनिवार को बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। बिजली चोरी करते पाए गए करीब 150 अवैध कनेक्शन काटे दिए गए। तहसील फीडर के जेई पंकज जायसवाल ने अपनी टीम अभिषेक पाल, विपिन राठौर, खालिद और जुबैर के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। कई घरों में अवैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग होता पाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर जल्दबाजी में वैध उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी कट दिए गए। इससे उपभोक्ताओं और जेई के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में जांच कर उनके कनेक्शन पुनः जोड़ दिए गए। जेई पंकज जायसवाल ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.