फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। माघ मेला में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ने भी तैयारियां की हैं। जिसके चलते पांच विभिन्न डिपार्टमेंट के 150 अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही चार अतिरिक्त ट्रेनों का दोआबा से संचालन कराया जा रहा है। जबकि शटल मेमो पैसेंजर का विस्तार प्रयागराज तक किया गया है। माघ मेले के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए फतेहपुर रेलवे स्टेशन से 47 दिनों तक नियमित चार स्पेशल ट्रेनों का अप व डाउन में संचालन फतेहपुर से कराया जाएगा। बताते हैं कि ग्वालियर से फतेहपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है जो ग्वालियर से दस बजे रात यहां पहुंचेगी तथा 03:15 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। जबकि पं.दीनदयाल उपाध्याय से फतेहपुर के लिए दो मेमों ट्रेनों का संलचान कराया जा रह...