रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के पुराने जर्जर भवन को हटाकर अब आधुनिक बहुमंजिला हाईटेक कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 15.74 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है, जिसमें रुद्रपुर नगर निगम को भी बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि निगम के कई विभाग अब तक पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहे थे, जिसे देखते हुए नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। नए भवन का निर्माण लगभग 15.74 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें तीन मंजिलें और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन में स्टिल्ट पार्किंग, आधुनिक रिसेप्शन, वेटिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.