प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार अशोक कुमार वर्मा के बचत खाते से 15.67 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमास्टर जर्नल राजीव उमराव ने बताया कि डाक विभाग की आंतरिक जांच में पाया गया कि गत छह माह में हाईकोर्ट उप डाकघर शाखा के 18 अन्य खातों में भी संदिग्ध लेनदेन और अभिलेखों से छेड़छाड़ और गलत तरीके से लेनदेन किया गया है। बताया कि जांच अभी भी जारी है। जांच पूरा होने पर जल्द ही पीड़ित को उसकी रकम वापस की जाएगी। यह भी पढ़ें- 65 लाख हेरफेर प्रकरण की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठितमधुबाला श्रीवास्तव की परेशानी मामले में दिवंगत अफसर की पत्नी मधुबाला श्रीवास्तव पिछले छह माह से अपनी जमा रकम वापस पाने के लिए डाकघर और अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन...