15.65 लाख की उधारी चुकाने के बजाय भेज दिया कथित फर्जी बिल
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- सहारनपुर। सर्राफा बाजार की एक ज्वैलरी फर्म से लाखों रुपये की सोने की ज्वैलरी उधार लेकर भुगतान न करने के मामले में नया मोड़ आ गया। ज्वैलर्स ने अमृतसर के कारोबारी पर बकाया रकम से बचने के लिए कथित फर्जी बिल तैयार कर भेजने का आरोप लगाया है। कारोबारी पर रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दस्तावेज और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। विश्वास ज्वैलर्स के पार्टनर अमित कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2025 को अमृतसर के वीर ज्वैलर्स के प्रोपराइटर वीर सिंह ने उनकी फर्म से 22 कैरेट सोने की 282.424 ग्राम ज्वैलरी खरीदी थी। ज्वैलरी की कीमत 23,55,328.61 रुपये और आईजीएसटी समेत कुल रकम 24,25,988.47 रुपये थी। भुगतान 15 से 20 दिन में करने का भरोसा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.