मेरठ, मार्च 12 -- समय से पहले गर्मी से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज आंधी और बारिश दस्तक देने जा रही है। 15-16 मार्च को वेस्ट यूपी में 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी एवं बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर पहुंच रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानूसनी सीजन की ये पहली और तेज मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आंधी-बारिश से ना केवल गेहूं की फसल प्रभावित होगी बल्कि आम को भी व्यापक नुकसान होने की आशंका है। इस साल आम पर अच्छा बौर है, लेकिन संभावित आंधी-बारिश से यह गिर जाएगा। दिन में पारा 35.5 डिग्री, सामान्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस ऊपरमौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 35.5 एवं 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। दिन में तापमान सामान्य से 12.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ ...