15-15 बालक-बालिकाओं का विशेष प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन
बेगुसराय, जून 18 -- बीहट, निज संवाददाता। ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग स्कूली बच्चों ने कबड्डी प्रशिक्षण कैंप के जरिये कबड्डी तकनीक व बारीकियों को आत्मसात कर किया। 15 दिनों के कबड्डी प्रशिक्षण के समापन पर मंगलवार की शाम जब बीहट मध्य विद्यालय परिसर में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर उनके बीच मुकाबले कराये गये तो दोनों टीमों में शामिल बाल खिलाड़ी हर तकनीक व बारीकियों से लैश नजर आये।
प्रशिक्षण कैंप का परिणाम रेडिंग से लेकर कैचिंग तक में स्कूली बच्चों में आत्मविश्वास पूरी तरह से झलक रहा था। बीहट के कई स्कूलों के करीब 100 बच्चे (छात्र-छात्रा) बीहट स्टूडेन्ट क्लब के बैनर तले 15 दिनों के प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए। प्रशिक्षक राजकिशोर ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों में से 15-15 बालक तथा बालिका खिलाड़ी का चयन विशेष कैंप के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.