सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को वार्ड 06 स्थित वर्धमान कॉलोनी में 15 हॉर्स पावर के नए पम्प लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। पम्प के चालू होने से वर्धमान कॉलोनी, अजीज कॉलोनी, अहमद कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। महापौर ने कहा कि महानगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार नए पम्प लगाए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन संभव है। यह भी पढ़ें- मेयर ने पेश किया एक माह का रिपोर्ट कार्ड, शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद नीरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.