अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। जनपद में बुधवार को 15,082 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर लगभग 2.93 करोड़ रुपये का बकाया था। शाम चार बजे तक 5,131 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कर बिजली आपूर्ति बहाल करा ली, जिससे करीब 1.35 करोड़ रुपये की वसूली हुई। कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमान यादव ने बताया कि 13 मार्च से शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 82,458 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इनमें से लगभग 63 हजार उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर पुनः कनेक्शन चालू करा लिया है। इस अभियान के माध्यम से विभाग अब तक कुल 26.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर चुका है। शेष 19,458 उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर ऐप के जरिए रिचार्ज करें या नजदीकी कैश काउंटर पर बकाया जमा कर अपना बैलेंस सकारात्मक करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...