वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। करौंदी स्थित स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, राजकीय आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 150 कंपनियां भाग लेंगी। 15 हजार पदों के लिए चयन करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, उप्र कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवार के सदस्यों, दिव्यांगजनों को भी कंपनियां रोजगार प्रदान करेंगी। मेले में वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...