15 हजार में बनाया रोबोटिक आर्म, पेटेंट मिला
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के शोधकर्ताओं ने कम लागत वाली मोटर नियंत्रण प्रणाली और हल्के रोबोटिक आर्म बनाकर पेटेंट भी प्राप्त कर लिया है। यह रोबोटिक आर्म महज 15 हजार रुपये में तैयार हुआ है। जबकि बाजार में विदेशी कंपनियों के रोबोटिक आर्म 2 लाख रुपये तक में भी मिलते हैं। इस शोध के निदेशक व विद्युत अभियंत्रण विभाग के प्रोफेसर एके पांडेय ने बताया कि यह रोबोटिक आर्म परंपरागत आर्म की तुलना में करीब 90 फीसदी सस्ता है। साथ ही यह पूरी तरह से स्वदेशी है।
रोबोटिक आर्म का विवरण प्रो. पांडेय ने बताया कि एल्युमिनियम फ्रेम से बने इस रोबोटिक आर्म का वजन दो किलोग्राम से कम है। यह आधा किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इसमें कंधा, कोहनी और कलाई से घुमाने के लिए मोड़ दिए गए हैं। प्रयोगशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.