15 हजार घरों की शुक्रवार को छह घंटे कटी रहेगी बिजली
गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों को लेकर शुक्रवार को 15 हजार घरों की बिजली छह घंटे बाधित रहेगी। इसके साथ ही करीब दो हजार घरों की बिजली तीन घंटे प्रभावित रहेगी। राप्तीनगर उपखंड के सहायक अभियंता राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण होने के कारण विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के सभी फीडरों के साथ ही विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के करीमनगर और रेल विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि जर्जर तार बदलने के कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र खोराबार के दिव्यनगर एवं सिंघड़िया फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- शहर की डेढ़ लाख आबादी आज झेलेगी बिजली स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.