लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया की जिला इकाई की बैठक शनिवार को लोहरदगा में जिला सचिव सुनील अग्रवाल के आवासीय परिसर में हुई। बैठक में केंद्रीय समिति से आए अधिकारियों ने आगामी 25-26 जुलाई को रांची स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों और संस्था की सेवा गतिविधियों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में देश के 22 राज्यों से फाउंडेशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि रांची में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लोहरदगा जिला समिति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान 11 जुलाई से होगा शुरू फाउंडेशन के संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि संस्था वर्तमान ...