बागपत, अप्रैल 1 -- Baghpat News: यूपी के बागपत में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुगर मिल के संविदा कर्मी तौल लिपिक से 15 हजार रुपये की रिश्वत के लालच में मुख्य गन्ना अधिकारी (सीसीओ) बुरी तरह से फंस गया। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रंगे हाथ सीसीओ को गिरफ्तार कर लिया। सीसीओ पर गन्ना तौल लिपिक से गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। टीम प्रभारी ने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया है। चांदीनगर क्षेत्र के सांकलपुट्ठी गांव का रहने वाला विशेष कुमार संविदा कर्मी तौल लिपिक है। उसकी तैनाती द कॉपरेटिव शुगर मिल बागपत के सरूरपुर गांव स्थित बी गन्ना तौल केंद्र पर है। विशेष कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी हर पखवाड़े में बदलती है और लाटरी सिस्टम से तैनाती मिलती है। आरोप लगाया कि मुख...