बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के मित्रीपुर गांव में मछली फार्म लूट कांड में शामिल 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को जेल भेजा गया है। जहांगीराबाद थाना के मिश्रीपुर गांव स्थित मछली फार्म में 25 जनवरी की देर रात असलहाधारी बदमाशों ने फार्म पर मौजूद पांच कर्मचारियों को तमंचा दिखा कर बंधक बनाया था। उनके साथ मारपीट की और चार लाख 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में स्वॉट, सर्विलांस व जहांगीराबाद पुलिस आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी ने फरार बदमाशों पर इनाम घोषित किया था। इसी मामले में पुलिस ने वांच्छित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश विनोद कुमार रावत उर्फ आशू पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम सरैया बाजार थाना बक्शी का तालाब लखनऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में ग्राम टाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.