मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। पशु तस्कर मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी को जिगना पुलिस ने बुधवार धर दबोचा। आरोपी के पास से एक ट्रक बरामद हुआ है। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 19 मार्च को पाली गांव के पास से एक ट्रक में लदे 26 मवेशी बरामद हुए थे, जबकि तस्कर भाग निकले थे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश कर रही थी। इसी बीच 21 मार्च को मुठभेड़ में पशु तस्कर सिराज अहमद को धर दबोचा। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी थी। फरार चल रहे पशु तस्कर जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पर एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बुधवार को पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुशहां मोड़ पर इनामी पशु तस्कर ट्रक में बैठा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इनाम...