भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाने की पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गैंग लीडर जितेन्द्र कुमार भारती निवासी गरथमा थाना सिन्धौरा जिला वाराणसी के गैंग का सदस्य महेन्द्र कुमार भारती निवासी गरथमा थाना सिन्धौरा जिला वाराणसी एवं गैंग के सदस्यों का एक संगठित गिरोह है। जो अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक एव अनुचित दुनियावी लाभ के लिये वाहन चोरी जैसे अपराध कारित कर धन अर्जित करते है। इस गिरोह की सक्रियता जनपदीय स्तर पर है। इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में मुखबिर की सूचना पर महेन्द्र कुमार भारती को गोप...