फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। गैस की किल्लत के बीच पीएनजी कनेक्शन लेकर सालों से बैठे 15 हजार उपभोक्ताओं का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। दोआबा में करीब 28 हजार उपभोक्ताओं ने पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन शहर समेत जहानाबाद, बिंदकी, मलवां समेत गांवों में केवल छह हजार उपभोक्ताओं को ही गैस मिल रही है। अकेले शहर में करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को दो साल से पीएनजी गैस का इंतजार है। हालांकि गैस किल्लत के बीच पीएनजी गैस कनेक्शन के लेकर उपभोक्ताओं में तेजी दिखी है। कंपनी की मानें तो चरणबद्ध तरीके से छह सौ किमी में गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। जनपद में साल 2024 से पीएनजी के गैस कनेक्शन देने के काम किए जा रहे हैं, जिसमें अभी तक केवल कुछ ही इलाके में पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उक्त स्थानों पर छह ...