15 स्पर्धाओं में 18 मंडलों के एथलीट दिखाएंगे दम
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज होगा। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के एथलीट 15 स्पर्धाओं में पदक के लिए जोर लगाएंगे। आयोजकों के अनुसार सोमवार शाम तक सात मंडलों की टीमें बरेली पहुंच चुकी थीं, जबकि अन्य टीमों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच और टीम मैनेजर समेत करीब 600 लोग शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान एथलीट विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने 15 निर्णायकों की नियुक्ति की है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार सुबह सांसद छत्रपाल गंगवार करेंगे। आयोजन को लेकर स्टेडियम में तैयारियां पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.