15 स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान, ट्रेनों के शौचालय-पैंट्री की जांच
देवघर, सितम्बर 22 -- जसीडीह प्रतिनिधि स्वच्छता ही सेवा-2026 के छठे दिन आसनसोल मंडल में स्टेशनों और ट्रेनों की सफाई व्यवस्था की व्यापक जांच की गई। जसीडीह समेत 15 स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसरों के साथ ट्रेनों के कोच, शौचालय और पैंट्री कार की साफ-सफाई पर विशेष जोर रहा। आसनसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह, मधुपुर, सीतारामपुर, आसनसोल, रानीगंज, कुमारडुबी, जामताड़ा, विद्यासागर, चित्तरंजन, अंडाल, पानागढ़, दुमका, दुर्गापुर, गिरिडीह और पांडाबेश्वर में अभियान चलाया गया। मौके पर ओबीएचएस के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने कई ट्रेनों के शौचालय, कोच, लिनेन और पैंट्री कार का निरीक्षण किया। आसनसोल में ट्रेन नंबर- 13042 व 13152 की पैंट्री कार के शौचालयों की जांच हुई। यह भी पढ़ें- बरेली सिटी समेत कई स्टेशन पर स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.