हाथरस, मार्च 20 -- मानक के अनुरुप दौड़ते मिले वाहन तो प्रधानाचार्य के खिलाफ होगी रिपोर्ट हिन्दुस्तान संवादहाथरस। गुरुवार को जिले में जर्जर स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर पंद्रह स्कूली वाहनों को संबधित थानों में बंद किया गया। दो सौ वाहनों का हाल जाना। यदि कोई स्कूली वाहन जर्जर हालत में मार्ग पर चलता हुआ मिला तो स्कूल के प्रधानाचर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।शासन स्तर से नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर सतकर्ता बरती जा रही है। बीते दिनों आगरा व कासगंज में स्कूली वाहन से हुई घटना के बाद वीडियो कांफ्रेस के दौरान जर्जर स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर एआरटीओ लक्ष्मण प्रसााद ने गुरुवार को जिले मुख्य मार्गो के अलावा स्कूलों में जाकर वाहनों का निरीक्षण किया गय...