बहराइच, मई 3 -- रुपईडीहा। बांके जिले की पुलिस ने नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 13 व 15 में 1500 मछली के बच्चे व 4 दर्जन मुर्गे बरामद किए हैं। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि नेपाल विदेशों से पशु पक्षी लाने के पूर्व पशु क्वॉरेंटाइन से जांच का प्रमाण पत्र चाहिए। इसलिए बिना अनुमति पत्र के नेपाल लाना अवैध है। इन्हें सीज कर नेपालगंज स्थित पशु क्वॉरेंटाइन कार्यालय को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि तस्करी कर भारतीय क्षेत्र से लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...